अक्षय मेल अमेठी
अमेठी
बिफ्टा उ.प्र. मीडिया प्रभारी श्रीनाथ शुक्ल के संरक्षण में तीन दिवसीय कजरी गीतों की शूटिंग सम्पन्न।
मुन्शीगंज में मिर्जापुर से आये फिल्म डारेक्टर "नूरी"द्वारा एल्बम की शूटिंग की गयी,इस एल्बम में कुल सात गीत हैं जो अवधी परम्परा के कजरी उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोकगीत है और मिर्जापुरी कजरी विश्व में लोकप्रिय है। मिर्जापुर के निवासी असलम नूरी खन्ना एक अच्छे कलाकार और गायक हैं। म्युजिक वनअप रिलेशंस, मुम्बई ने हाल ही में गीतों का ऑडियो जूक बाक्स जारी किया है। यह गाने म्युजिक वनअप रिलेशंस के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल के साथ बहुत सारे म्युजिक स्टोर पर भी उपलब्ध है।
संगीत प्रेमियों के बीच दिन प्रतिदिन बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुये यह निर्णय लिया गया कि ऑडियो को अब वीडियो में परिवर्तित करने की मुहिम को चलाया गया,पिछले दिनों सातों कजरी गीतों की शूटिंग अमेठी के मुन्शीगंज में सम्पन्न हुई। कजरी गानों को असलम नूरी खन्ना के साथ एक्टर सूर्या चौबे और एक्ट्रेस अनामिका सिंह कलाकारों पर फिल्माया गया है। मिर्जापुर के पहाड़, माँ विंध्यवासिनी मन्दिर और आस-पास के मनोरम स्थलों की शूटिंग पहले ही की जा चुकी है, जिनका गानों में जिक्र है। लोकेशन सहयोग शेखर मिर्जापुरी, के पी सिंह और एस.एन. शुक्ल का है।शूटिंग एरिया अमेठी फिल्म सिटी मीडिया प्रभारी अजय तिवारी के प्रोडक्शन हाउस का है। वीडियो डायरेक्टर अनुपम जायसवाल और कैमरामैन धर्मेन्द्र वर्मा हैं। इन गानों को गायक कलाकार असलम नूरी खन्ना द्वारा गाया गया है, इन्हें मधुर संगीत की धुन से सजाया है सनोबर अली ने और संगीत प्रेमियों के लिए कजरी गीतों में "बरसे घेरि घेरि झमाझम बदरिया, "लैके चलब गोरी तोहे मोटर कार में सावनी बहार में न"बरसे झमाझम बदररिया,"मिर्जापुर में विन्ध्याचल पहाड़ बाय जननि रबार बाय न"को वनअप रिलेशंस मुम्बई द्वारा रिलीज किया जा रहा है।



0 टिप्पणियाँ