वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण पूर्णतया निःशुल्क है। यदि कोई भी कर्मचारी अथवा दलाल आपसे पैसा माॅगता है तो उसकी लिखित सूचना अपने विकास खण्ड पर तैनात खण्ड विकास अधिकारी को उपलब्ध करायें साथ ही जिला मुख्यालय पर एक हेल्पलाइन का गठन किया गया है। यदि किसी व्यक्ति को दूरभाष/मोबाइल से सूचना देनी हो तो मुख्य विकास अधिकारी मोबाइल नं. 9454417125, परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0 मो0न. 9454465260, विजय यादव, क0प्रो0, डी0आर0डी0ए0 मो0न. 8299129259 को अवगत करा सकता है। यह भी ध्यान दिया जाय कि यदि जाॅच कराने के उपरान्त सूचना सहीं पायी जाती है तो धन उगाही करने वाले व्यक्ति/दोषी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी, साथ ही यदि सूचना गलत पायी जाती है तो सूचनाकर्ता के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
0 टिप्पणियाँ