अक्षय मेल ब्यूरो।
अमेठी।जनपद अमेठी के प्रशासन के मुखिया पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत की डेलिगेशन टीम से औपचारिक मुलाकात हुई जिसमें जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान में सफल नेतृत्व के लिए पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद किया।समाज में सुशासन कायम रखने के लिए हृदय से आभार किया गया।इसी कड़ी में जनपद में ग्राम पुरे गणेश लाला का पुरवा स्वर्गीय श्री राम भरत श्रीवास्तव के हत्या के संबंध में पुलिस अधीक्षक से वार्ता किया। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने आश्वस्त करते हुए कहां कि इस प्रकरण का जल्द से जल्द खुलासा होगा एवं अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा एवं अपराधियों के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।पीड़ित परिवार को जल्द ही न्याय मिलेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास्तव,प्रदेश अध्यक्ष राजनैतिक प्रकोष्ठ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव (पप्पू श्रीवास्तव).जिला अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव,सलाहकार समिति अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश डीके श्रीवास्तव पूर्व ब्लाक प्रमुख,राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ शिशिर श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) शुभम श्रीवास्तव मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ