पुलिस की सर्विलान्स टीम द्वारा लगभग 7. 5 लाख कीमती 50 मल्टीमीडिया मोबाइल सेट बरामद कर स्वामियो को सौंपा।

अक्षय मेल  ब्यूरो।


 बाराबंकी ।। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से अपने खोए मोबाइल पा कर खिल उठे 50 चेहरे, सर्विलांस सेल द्वारा खोए हुए 50 कीमती मल्टीमीडिया मोबाइल सेट (कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये) को किया बरामद
          
               आपको बता दें कि श्री यमुना प्रसाद पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी द्वारा जनपद में खोये / गिरने से सम्बन्धित मोबाइल सेट की बरामदगी करने हेतु निरीक्षक श्री अक्षय कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में एक मोबाइल रिकवरी सेल का गठन कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में सर्विलांस सेल के आरक्षियों द्वारा कठिन परिश्रम करते हुए 50 अदद कीमती मल्टीमीडिया मोबाइल सेट (कुल कीमत लगभग सात लाख पचास हजार रूपए) को बरामद किया गया है । 
           बरामद मोबाइल सेटों को पुलिस अधीक्षक जनपद-बाराबंकी के द्वारा उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ