थाना जायस पुलिस द्वारा 70 किग्रा0 गोमांस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार




रिपोर्ट मनोज यादव

अक्षय मेल अमेठी


थाना जायस पुलिस द्वारा 70 किग्रा0 गोमांस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।

           जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.06.2021 को उ0नि0 प्रेम बहादुर यादव थाना जायस मय हमराह द्वारा तलाश वांछित देखभाल क्षेत्र के दौरान अभियुक्त मो0 रईस पुत्र मो0 नसीम नि0 मोहल्ला जेर मस्जिद थाना जायस जनपद अमेठी को बस स्टेशन कस्बा जायस के पास से समय करीब 04:30 बजे भोर में गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । गिरफ्तार अभियुक्त कब्जे से एक मोटरसाइकिल संख्या यूपी 33 एसी 3213 पर एक बोरी में 70 किग्रा0 गोमांस बरामद हुआ । फरार अभियुक्त का नाम कल्लू पुत्र राज बहादुर नि0 रेसी थाना गौरीगंज जनपद अमेठी बताया । थाना जायस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ