समस्त पीआरडी जवान कोरोना जांच व वैक्सीनेशन अवश्य करायें।
अमेठी । महानिदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में जिला युवा कल्याण एवं प्रा.वि.द. अधिकारी अमेठी ने बताया कि जनपद के समस्त पीआरडी जवानों को कोरोना जांच एवं वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है जिसके क्रम में उन्होंने बताया कि जनपद में विभिन्न स्थानों यथा थाना, यातायात ड्यूटी एवं अन्य ड्यूटी तथा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन- 2021 में कार्य कर चुके समस्त पी.आर.डी. जवान अपने नजदीक के प्राथमिक अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी कोरोना जांच कराते हुए वैक्सीन लगवा कर कोरोना रिपोर्ट की फोटो कॉपी अपने कार्यालय में जमा करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि कोई जवान कोरोना जांच अथवा वैक्सीनेशन में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ पी.आर.डी. एक्ट के क्रम में अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी। इसका कार्य को सभी जवान अपने परिजनों के हित के लिए प्राथमिकता के साथ करेंगे।

0 टिप्पणियाँ