श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को रुपए 1000 डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजे जाएंगे।
अमेठी ।शासन की निर्देश के क्रम में सहायक श्रमायुक्त अमेठी ने बताया कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को रुपये 1000.00 डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेजे जाएंगे। जिसके क्रम में उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त निर्माण श्रमिक जिनका पंजीकरण उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) में नहीं हुआ है वे अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एक फोटो एवं परिवार के अन्य सदस्यों के आधार कार्ड के साथ अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र से तत्काल अपना पंजीकरण करा ले, इसके लिए उन्हें श्रम विभाग में स्वयं आने की आवश्यकता नहीं होगी और न ही कोई भी प्रपत्र भौतिक रूप से श्रम विभाग में जमा करने की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पंजीकरण नवीनीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन ही संपादित कर दी जाएगी। श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपना नवीनीकरण जांच लें यदि नवीनीकरण नहीं हुआ है तो नवीनीकरण तत्काल किसी भी नजदीकी जनसेवा केंद्र (सीएससी) पर आधार अपडेट कराते हुए किया जा सकता है, साथ ही 30 जून 2021 तक पंजीकरण व नवीनीकरण विभाग द्वारा निशुल्क है। जनसेवा केंद्रों पर नवीनीकरण, पंजीयन व आधार अपडेशन हेतु जनसेवा केंद्र अपनी सेवा हेतु सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ही ले सकेंगे।

0 टिप्पणियाँ