जिलाधिकारी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन रोजगार कार्यक्रम‘ के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, एवं कौशल विकास मिशन द्वारा निजी नियोजकों के सहयोग से 16 मार्च 2021 को प्रातः 10ः00 बजे ‘रोजगार मेला‘‘ का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस जौनपुर में किया जा रहा है। जिसमे निजी क्षेत्र की 06 कम्पनियां शामिल होगी तथा लगभग 250 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी। मेले में सम्मिलित होने वाली प्रमुख कम्पनियां मेक आर्गेनिक इण्डिया, मंगधा एग्रो टेक, एक्स जेंट एक्वा, आरटिक, भारत हैवेल्स इलेक्ट्रिनिक्स, सिस्कोएक्वा, आदि होगें, अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता-हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं आई0टी0आई0 है, तथा आयु सीमा 18-35 वर्श रखी गयी है। विभिन्न कम्पनियों द्वारा 8000-15000 हजार तक प्रतिमाह वेतन चयनित अभ्यर्थियों को दिया जायेगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मेले से सम्बन्धित कोई भी जानकारी जिला सेवायोजन कार्यालय एवं आंनलाइन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in

0 टिप्पणियाँ