अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनपद के सभी आरण वितरण अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोषागार में समस्त देयक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विलम्बतम 25 मार्च तक अवश्य प्रस्तुत कर दें, जिससे कि प्रस्तुत बिलो की आवश्यक चेकिंग के बाद कोषागार द्वारा बिलों की पासिंग तथा ई-पेमेंट के माध्यम से 31 मार्च 2021 तक भुगतान हेतु ऑथराइजेशन किया जा सके। 31 मार्च 2021 तक पारित बिलों का भुगतान ई-पेमेंट द्वारा 31 मार्च 2021 को ही निर्धारित समय अवधि में किया जाएगा। 25 मार्च 2021 के उपरांत केवल उक्त बिल के बाद शासन स्तर से निर्मित वित्तीय स्वीकृतियों के सापेक्ष ही देयक स्वीकार किए जाएंगे अथवा तत्समय शासन स्तर से निर्मित अद्यावधिक निर्देश के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि शासनादेशानुसार 08 मार्च 2021 का अनुपालन न करने तथा सामयिक आहरण के अभाव में किसी धनराशि के व्यपगत हो जाने पर संबंधित अधिकारी उत्तरदाई होंगे तथा समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उपलब्ध बजट के मिलान व बिलों के प्रस्तुतीकरण का कार्य अनिवार्य रूप से समय से पूर्व करा लें, जिससे कि असुविधा का सामना न करना पड़े

0 टिप्पणियाँ