जया किशोरी की संगीतमयी कलश शोभायात्रा में श्रद्धालुओ का उमड़ा सैलाब

जया किशोरी की संगीतमयी कलश शोभायात्रा में श्रद्धालुओ का उमड़ा सैलाब




बिनोद सिंह/ दैनिक अक्षय मेल


क्षेत्र के रानीगंज, भागिरथपुराम से सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ भागिरथपुराम रानीगंज से प्रथम पहर में संगीतमयी धुन पर नचाते गाते भक्तो के साथ किया गया। भक्तों ने 5 किलोमीटर की शोभा यात्रा 5 घंटे में नाचते गाते पूरी की ।शोभायात्रा में भक्त वाद्य यंत्रों के साथ झूमते नाचते गाते दिखे कुछ पैदल, कुछ हाथी, घोड़े व कुछ भाव विभोर होकर भगवान का ध्यान करते दिखे। शोभा यात्रा के  शुभारंभ में हनुमानगढ़ी अयोध्या के पंडित राजू दास महाराज द्वारा   पंडित के पी त्रिपाठी स्मारक चिकित्सालय रानीगंज के प्रांगण  में कलश स्थापित किया गया। यजमान डॉ प्रदीप तिवारी व प्रज्ञा वाजपेयी ने वैदिक रीत व मंत्र उपचार के साथ कलश की स्थापना की। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से क्षेत्र में अध्यात्म का वातावरण बना हुआ है। कलश यात्रा के पश्चात के पी त्रिपाठी स्मारक चिकित्सालय प्रांगण में सात दिवासीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जो मंगलवार 16 मार्च से 22 मार्च तक दोपहर 2:30 बजे से 6:00 बजे तक जारी रहेगा। जहां अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी जी के मुखारविंद से भक्तगण संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण व रसापान करेंगे। 

इस सुअवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अजय नारायण त्रिपाठी, गुरु प्रसाद त्रिपाठी, एडवोकेट रमेश मिश्रा, सोनू यज्ञ सैनी, दीपचंद्र कौशल, दिनेश सिंह, लल्लू राम सुमिरन मौर्य उर्फ लहरी, प्रमुख प्रतिनिधि राजेश विक्रम सिंह, युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष हरनाम सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह रवि तिवारी सुनील सेठ दौरी, हिमांशु जितेंद्र सिंह विवेक कुमार सिंह

आदि ने कलश यात्रा में उपस्थित होकर आशिर्वाद प्राप्त किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ