अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा थाना खुटहन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रामकृपाल एवं चिंतामणि पाल द्वारा की गयी, भूमि विवाद की शिकायत पर एसएचओ त्रिवेणी लाल सेन को मौके पर जाकर मामले का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, गुंडा एक्ट रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा पिछले 6 महीने में जिला बदर किए गए अपराधियों के बारे में, सबसे पुरानी विवेचना के संबंध एवं इनामी अपराधियो के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चौकीदार के खाली पद को जल्द से जल्द भरने की कार्यवाई करने का निर्देश एसएचओ को दिया। जिलाधिकारी ने थाने पर अच्छे लेखपाल एवं पुलिस की टीम बनाये जाने का निर्देश दिया जो कि भूमि विवाद के मामले को मौके पर जाकर निस्तारित कराएंगे। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं फोन पर शिकायतकर्ता कामता पाल से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं से फोन पर भी फीडबैक लिया जाए

0 टिप्पणियाँ