मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 830 लोगों के गोल्डेन कार्ड बने बड़ी संख्या में त्वचा, मधुमेह, गैस्ट्रो व सांस के रोगियों ने उठाया लाभ कोविड-19 की भी हुई जांच, कोई भी नहीं निकला पॉजिटिव

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में त्वचा, मधुमेह, गैस्ट्रो, सांस और उच्च रक्तचाप के रोगी पहुंचे जबकि बड़ी संख्या में लोगों के गोल्डेन कार्ड बने। बड़ी संख्या में लोगों के कोविड-19 की जांच हुई लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं निकला।
मेला के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि जिले के 76 अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। इसमें से 73 ग्रामीण और तीन शहरी क्षेत्र के थे। मेले का कुल 4937 लोगों ने लाभ उठाया। इसमें से पुरुष 1651 और 2696 महिलाएं और 590 बच्चे थे।
348 सांस के रोगी, 421 गैस्ट्रो, 445 मधुमेह, 703 त्वचा रोगी, 273 हाइपर टेंशन, 105 एनीमिया, 129 लीवर, 10 टीबी संभावित, 242 गर्भवती, 248 नेत्र का परीक्षण तथा 2036 अन्य रोगोंं के मरीजों को जांच, सलाह व दवाएं मुफ्त में दी गई। इस दौरान 830 लोगों के गोल्डेन कार्ड बने, 3150 की कोरोना की जांच हुई, 1072 का एंटीजन टेस्ट हुआ लेकिन कोई कोरोना पॉजिटिव रोगी नहीं मिला।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मेले में सारी बीमारियों की जांच और इलाज की व्यवस्था थी। आयुष्मान भारत का गोल्डेन कार्ड बनाया जा रहा था। हर केंद्र पर अलग से कोविड हेल्प डेस्क बनी थी। जहां पर स्कैनर तथा पल्स आक्सीनेटर के माध्यम से कोविड-19 के लक्षण वाले तथा बिना लक्षण वाले अलग किए जा रहे थे। हर केंद्र पर शत-प्रतिशत कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया गया। प्रत्येक रविवारीय स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर कैंप लगा कर लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए ।
मेले में निम्न सुविधाएं मौजूद रहीं:-
• बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच
• गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण
• दवा और सभी पैथालॉजी जांच निःशुल्क
• निःशुल्क सैनेटरी नैपकीन वितरण
• नसबंदी के लिए पंजीकरण
. कोविड जाँच एवं गोल्डेन कार्ड
• क्षय रोग की जांच
• परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का निःशुल्क वितरण
यह सुविधाएं भी रहीं मौजूद:-
• चिकित्सा व उपचार के अलावा संदर्भन की सुविधा
• गर्भावस्था, प्रसवकालीन व जन्म पंजीकरण का परामर्श
• बच्चों में डायरिया, निमोनिया रोकने के लिए परामर्श सुविधा
• मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया व कुष्ठ की स्क्रीनिंग
• तंबाकू और मद्यपान छोड़ने के लिए परामर्श
                    -------

 सार्वजनिक स्थान पर तम्बाकू का सेवन करने पर दो सौ रुपए तक जुर्माना-डॉ राजीव कुमार

पुलिस लाइन सभागार कक्ष में राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध कार्यक्रम के तहत लाइन्फोर्सर की ओरियंटेशन कार्यशाला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ