उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ई-ईपिक डाउनलोडिंग से सम्बन्धित योजना का शुभारम्भ किया गया था, जिसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियोें के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 के दौरान जोड़े गए नये मतदाताओं (जिनका यूनिक मोबाइल नम्बर डेटाबेस में उपलब्ध है) को ई-ईपिक डाउनलोड किए जाने की सुविधा प्रदान की गई थी।
जनपद में अभी अधिकांश नये मतदाताओं (जिनका यूनिक मोबाइल नम्बर डेटाबेस में उपलब्ध है) द्वारा ई-ईपिक डाउनलोडिंग से सम्बन्धित कार्यवाही नहीं की गयी है। समस्त नये मतदाताओं से आग्रह है कि वह इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने ई-ईपिक को डाउनलोड करें। मतदाताओं की जागरूकता एवं सुविधा हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के पदाभिहित स्थलों/ पोलिंग स्टेशनों पर दो कैम्प यथा- 07 मार्च 2021 (रविवार) तथा 13 मार्च 2021 (शनिवार) को आयोजित किये जा रहे हैं। नये मतदाताओं (जिनका यूनिक मोबाइल नम्बर डेटाबेस में उपलब्ध हे) से आग्रह है कि वे उक्त आयोजित किए जा रहे कैम्प दिवस का ई-ईपिक डाउनलोडिंग हेतु लाभ उठाएं।

0 टिप्पणियाँ