प्रोटोकॉल ने बताया कि माननीय राज्यमंत्री, आवास एवं शहरी नियोजन उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव 21 मार्च 2021 को पूर्वान्ह 9.00 बजे से 10.30 बजे तक जनसंपर्क कार्यालय में जनता से भेट एवं जनसुनवाई निकट रिवर व्यू जौनपुर में करेंगे। 11.00 बजे विकासखंड शाहगंज में किसान कल्याण समारोह मेला में प्रतिभाग करेंगे। 22 मार्च 2021 को 9.00 से 11.00 बजे तक जनसंपर्क कार्यालय में जनता से भेट एवं जनसुनवाई, 11 बजे मातृ शक्ति अभिनंदन समारोह राम किशुन महाविद्यालय जौनपुर में करेंगे। 23 मार्च को 9.00 बजे से संपर्क कार्यालय में जनता से भेंट एवं जन सुनवाई करेंगे। 11.00 बजे युवा सम्मेलन वार्ड नंबर 16, खुटहन में करेंगे एवं रात्रि विश्राम निरीक्षण लोक निर्माण विभाग जौनपुर में करेंगे।

0 टिप्पणियाँ