अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा अवगत कराया गया है कि 08 मार्च 2021 को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस ’अनंता दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। जनपद में मां दुर्गा इंटर कॉलेज, सिद्धीकपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न सरकारी विभागों तथा स्वयं सहायता समूह की 150 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथ माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री जनपद जौनपुर उपेंद्र तिवारी होंगे। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ