राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वाधान में 07 मार्च 2021 को समय 10ः30 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर मंे ‘‘बृहद लोक अदालत’’ का आयोजन अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश तृतीय सुश्री एकता कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। दिनांक 08 मार्च, 2021 को ‘‘महिला पखवारा‘‘का आयोजन किया जा रहा है। इस संदर्भ में महिला दिवस से पूर्व पारिवारिक न्यायालयों के मामलों में परामर्श व सुलह समझौता के आधार पर वृहद लोक अदालत में परिवार न्यायालयों के मुकदमें निस्तारण हेतु कुल 23 वाद लगाये गये, जिसमें कुल 22 वादों का निस्तारण किये गये। सायला को भरण पोषण रुपये 8,60,000/-धनराशि दिलायी गयी।
इस अवसर पर परिवार न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण, प्रभारी सचिव/सिविल जज स0डि0 मो0 फिरोज व कर्मचारीगण एवं वादकारीगण आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर परिवार न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण, प्रभारी सचिव/सिविल जज स0डि0 मो0 फिरोज व कर्मचारीगण एवं वादकारीगण आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ