खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही की गयी

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि 06 खाद्य पदार्थों खाद्य पदार्थ दूध, खोया, देशी घी, सरसों का तेल, ब्लेण्डेड आॅयल (फोर्टीफाइड तथा नाॅन फोर्टीफाइड) तथा गेहूॅ का आटा के विशेष सर्विलांस नमूनें संग्रहीत करने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा तत्निर्मित नियमावलियों के अन्तर्गत प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने हेतु खाद्य सचल दल का गठन 
करते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जौनपुर के नेतृत्व में 15 फरवरी 2021 को जनपद में विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी।
             जिसके क्रम में आज खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही की गयी। अभिहित अधिकारी डा. वेद प्रकाश मिश्र के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल में सम्मिलित खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण द्वारा खाद्य पदार्थ दूध का 08 नमूना, खोया का 08 नमूना, विभिन्न ब्राण्डों के ब्लेण्डेड एडिबल वेजिटेबल आॅयल का 08 नमूना, देशी घी का 08 नमूना, सरसो तेल का 08 नमूना एवं आटा का 08 नमूना के साथ कुल 48 नमूना जनहित में संग्रहीत कर नियमानुसार जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ