मिशन नारी शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन हेतु प्रशासन की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन जन विकास संस्था जौनपुर के सभागार में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आलोक सिंह सहायक सेवायोजन अधिकारी जौनपुर द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए रोजगार मेले मे नौकरी प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया साथ ही यह भी आग्रह किया कि वह सभी लोग जो रोजगार की चाह रखते हैं वह लोग सेवायोजन पोर्टल रोजगार संगम पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय द्वारा सर्वप्रथम बच्चियो से प्रश्न पूछे गए, जिसमें बच्चों ने स्वयं सहायता समूह व्यक्तिगत दुकान खोलने, पुलिस में भर्ती होने, संस्थाओं में कार्यालयों में सहायक या कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य किए जाने की जानकारी चाही, जिस पर चंदन राय द्वारा अवगत कराया गया कि ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सभी ब्लाकों पर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी होते हैं जो स्वयं सहायता समूह के कार्य देखते है। स्वयं सहायता समूह में न्यूनतम 10 लोग और अधिकतम 20 लोग हो सकते हैं। स्वयं सहायता समूह में होने का मानक होता है कि सभी लोग सामान्य वर्ग शिक्षा एवं एक ही स्थान के हो। शहरी क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह के लिए नोडल परियोजना निदेशक डूडा कलेक्ट्रेट जौनपुर होते हैं। स्वयं सहायता समूह में न्यूनतम रु0 10 की बचत प्रत्येक सदस्य को हर माह की जानी अनिवार्य होती है। स्वयं सहायता समूह के 06 माह के सफल संचालन को बैंक से कुल बचत के चार गुना सीसी की जाती है जिसमें रु0 5000 रिवाल्विंग फंड के रूप में ब्लॉक से प्राप्त होता है। लड़कियों द्वारा ब्यूटीशियन एवं टेलरिंग टेडी बियर स्वयं के व्यवसाय के बारे में पूछे जाने पर उनसे बताया गया कि स्वयं अपने घर से या व्यवसाय किया जा सकता है जिससे अच्छी आय प्राप्त हो सकती है। रिटायर्ड प्रबंधक काशी गोमती ग्रामीण बैंक चंद्रभूषण मिश्रा द्वारा वित्तीय साक्षरता के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जल विकास संस्था जौनपुर की सचिन, डॉक्टर सुधा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद मिश्रा सहायक कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लेक्चर वरुण यादव, शिव कुमार यादव, प्रभारी रोजगार मेला, वरिष्ठ सहायक जिला सेवायोजन कार्यालय अवधेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी महिला शक्ति केंद्र जौनपुर से महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा एवं जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह, संस्था की प्रसिद्ध शिखा, नंदनी, प्रियंका, सविता मौर्य व प्रिया गॉड ने प्रतिभाग किया। कक्षा के सभी सेंटरों पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली लगभग 70 बच्चियों ने कार्यक्रम का लाभ उठाया।

0 टिप्पणियाँ