प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाई अपने-अपने विकास खण्ड पर पहुंचे,सरकार के योजना का लाभ लें।

रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
दैनिक अक्षय मेल 

सुलतानपुर -1 फरवरी से उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार शाही ने जनपद के समस्त सम्मानित किसान भाइयों व बहनों को सूचित किया है कि 01 फरवरी से 03 फरवरी, 2021 तक सभी विकास खण्डों पर स्थापित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर पीएम किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया है जिसमे प्रधानमंन्त्री किसान सम्मान निधि योजना में जिन किसान भाइयों का आधार नम्बर गलत है अथवा आधार के अनुरूप नाम नहीं है तथा ओपेन सोर्स से पंजीकृत किसानों के डाटा का सत्यापन कृषि विभाग के कम्प्यूटर आपरेटर एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।सभी किसान भाइयो व बहनों दिनांक-01 फरवरी से 03, फरवरी, 2021 तक अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर अपने आधार कार्ड बैंक पासबुक व खतौनी की छाया प्रति ले जाकर अपने डाटा का सुधार करायें,जिससे आपको प्रधानमंन्त्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ