प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने बताया कि माननीय मंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास उत्तर प्रदेश राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह 08 फरवरी 2021 को 12:30 बजे ग्राम पंचायत कुरावा, थाना/विकासखंड सुजानगंज में ग्राम पंचायत जमुहर, विकासखंड मछलीशहर में निर्मित अटल मनरेगा पार्क का लोकार्पण, ग्राम पंचायत कुरावा विकासखंड सुजानगंज में अटल आवासीय परिसर का लोकार्पण करेंगे।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
अधिकारी प्रोटोकॉल ने बताया कि माननीय मंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास उत्तर प्रदेश राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह 08 फरवरी 2021 को 12:30 बजे ग्राम पंचायत कुरावा, थाना/विकासखंड सुजानगंज में ग्राम पंचायत जमुहर, विकासखंड मछलीशहर में निर्मित अटल मनरेगा पार्क का लोकार्पण, ग्राम पंचायत कुरावा विकासखंड सुजानगंज में अटल आवासीय परिसर का लोकार्पण करेंगे। अपराह्न 2:30 बजे ग्राम साड़ी खुर्द सचीपुरम, थाना सुजानगंज में ग्राम पंचायत के मुख्य द्वार का शिलान्यास एवं पूज्य जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी के 72 वें अवतरण दिवस महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
              
         प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने बताया कि माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी 08 फरवरी 2021 को अपराह्न 12:00 बजे मा0 विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र जी के आवास पर उनके स्वर्गवासी बड़े पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अपराह्न 2:00 बजे साड़ी खुर्द, सचीपुरम, सुजानगंज में पूज्य जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के पैतृक जन्मभूमि में जन्मोत्सव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
         प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने बताया कि माननीय मंत्री विधायी एवं न्याय, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बृजेश पाठक 08 फरवरी को अपराह्न 2:00 बजे पदम विभूषण जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी की पैतृक निवास सचीपुरम ग्राम साड़ी खुर्द, सुजानगंज रोड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ