दैनिक अक्षय मेल समाचार
संजय तिवारी/ ऊंचाहार रायबरेली


शिवगढ़ रायबरेली। राष्ट्रव्यापी  किसान आंदोलन को लेकर पूरे देश में जगह जगह आंदोलन हो रहे हैं, जिसकी धमक रायबरेली जनपद में भी दिखाई पड़ रही है। इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक व एडीएम प्रशासन ने शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रायबरेली ,बाराबंकी बॉर्डर का निरीक्षण करते हुए पूरी जानकारी ली। जानकारी के अनुसार बताते चलें किसान आंदोलन को लेकर जिला महकमा पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है कहीं कोई भी किसान आंदोलन में भाग ना ले पाए इसके लिए थाना क्षेत्र व जिले में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आ रही है उसी के अंतर्गत आज शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रायबरेली बाराबंकी बॉर्डर पर एडीएम प्रशासन व अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर पूरी जांच पड़ताल की। तथा आने जाने वाले वाहनों को रोक कर पूछताछ की। कहीं कोई किसान आंदोलन के लिए तो नहीं जा रहा कारण है बाराबंकी बॉर्डर से कोई भी किसान जनपद की सीमा में प्रवेश न कर सके और  क्षेत्र में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ । उनके साथ उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा व क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी तथा थाना अध्यक्ष शिवगढ़ धीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सीमा में आंदोलनकारी किसान प्रवेश ना कर सके शांति व्यवस्था बरकरार रहे इसके लिए मुस्तैदी के साथ पालन कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ