मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 13 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
संवाददाता /शिव कुमार यादव
बहरिया /विकासखंड बहरिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज पूरे पारंपरिक रस्मो रिवाज के साथ विधिवत एक दूसरे को वरमाला डालते हुये सुखमय दांपत्य जीवन बिताने का संकल्प लिया! और एक दूसरे के हो गए इन जोड़ों में रागिनी देवी ने विशाल कुमार को वरमाला पहनाया! इसी क्रम में पूनम सरोज ने राजदेव को मीरा देवी ने सोनू को मुस्कान सिंह ने अजय सिंह को मोहिनी ने राजेंद्र कुमार को सीता ने अजय कुमार को कविता कुमारी ने सूबेदार को रेशमा देवी ने प्रदीप कुमार को शर्मिला ने संदीप कुमार को नेहा मौर्या ने अमर बहादुर को खुशबू ने शिव बाबू को कुमारी पूनम ने राकेश कुमार को शिव कुमारी ने जंग बहादुर को वरमाला पहनायी! इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज विधायक सोरांव रहे! और विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख बहरिया कुलदीप पांडे रहे! इनके साथ में खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह एडीओ समाज कल्याण उमेश कुमार एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार सिंह जे ई आर एस बीपी मिश्रा और साथ में राजेश कुमार शुक्ला ग्राम पंचायत अधिकारी जया मौर्या मंजू आसाराम रवि कुमार मौर्या आदि लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया!

0 टिप्पणियाँ