अक्षय मेल लखनऊ ।
95 वर्षीय अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल डॉ माता प्रसाद मित्र जी को सभी प्यार से बाबू जी कहा करते थे । सभी के सुख दुःख में शरीक होने वाले बाबू जी ने सुबह लगभग 1 बजे इस मृत्यु लोक को अलविदा कह दिया ।
बाबू जी इधर कई दिनों से काफी बीमार चल रहे थे । अपने पौत्र डाॅ रवि भास्कर की गहन देख रेख में बाबू जी चल रहे थे । हालत दिन पर दिन बिगड़ती ही जा रही थी । न चाहते हुए भी उन्हें चंदन हाॅस्पिटल के आई सी यू में वेन्टिलेटर पर रक्खा गया और आज रात्री समय लगभग 00:30 बजे उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए और जीवन के झंझावतों से मुक्त हो गए ।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और स्वर्ग में ऊंचा मुकाम बख्शे ।
आमीन!

0 टिप्पणियाँ