अराजक तत्वों ने छुट्टा भैसे को मारा भाला चुभा भाला सहित घूमता रहा कई गांव

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
बरईपार -
            सिकरारा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में   बीती रात में किसी अराजक ने छुट्टा भैसा को भाला मारकर गंभीर घाव कर दिया इतना ही नही भाला भैसा के शरीर मे पूरी रात चुभा रहा और सुबह जब बगल के गांव भुवाकला में रामकिशुन पाल के यहां पहुँचा तो लोगो ने  भैसे को रस्सी से बाधकर बड़ी मसक्कत से भाला निकालना चाहे तो भाला  निकला नही तो उक्त ब्यक्ति ने भैसा मालिक बाबा सिह को बुलाया गया काफी मसक्कत के बाद भी भाला शरीर से नही निकल सका तो डॉक्टर से संपर्क साधा गया खबर लिखे जाने तक भाला निकाला नही गया था । घाव से  भारी मात्रा में रक्त स्राव हो रहा था जिसे लोगो ने दवा लगा कर उसका रक्त स्राव रोका गया भाला मारने वाले का पता नही चल पाया लेकिन क्षेत्र में  ग्रामीणों द्वारा इसकी चारो ओर निंदा की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ