भैसा मालिक ने गांव के ही व्यक्ति पर लगाया आरोप
सिकरारा थाना के ग्राम पंचायत खपराहा के ग्राम सभा भुआकला में राम किशन पाल के यहां चिकित्सकों की टीम पहुंचकर भैंसे के पेट में धंसा हुआ भाले को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला भाला लगभग 12 इंच का था जो पूरी तरह से धसा था और दिखाई भी नहीं दे रहा था वही ग्रामीण भी मदद के लिए आगे आए पशु चिकित्सक मनोज यादव के मुताबिक भैंसे के पीठ पर दो जगह और भी वार किया गया था जब तीसरी जगह वार किया गया तो भाला निकल नहीं सका और टूट कर पेट में बीते शुक्रवार से ही फस रह गया भैंसा मालिक बाबा सिंह का कहना है इस पर हमला गांव के व्यक्ति ने ही किया है फिलहाल भैंसा खतरे से बाहर है जिसे देखने सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए थे।

0 टिप्पणियाँ