जौनपुर,जनपद प्रयागराज की एक युवती का नौकरी के नाम पर तीन युवकों के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आने से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया,युवती एक वीडियो में यह कह रही है कि मुंगरबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पलई का पूरा गांव निवासी दीपक तिवारी पुत्र देवीशंकर तिवारी हमारे घर आया करता था नौकरी का झांसा देकर मुझे जौनपुर बुलाया जहाँ थाना मुंगरबादशाहपुर क्षेत्र में अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया,मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आते ही हड़कंप मच गया,आई जी वाराणसी ने प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करने हेतु जौनपुर पुलिस को निर्देशित किया।जानकारी लेने पर थाना प्रभारी मुंगरबादशाहपुर ने बताया कि प्रकरण में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नही है तहरीर प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।विदित हो कि दीपक तिवारी पेशे से मुम्बई में टैक्सी ड्राइवर है मोबाइल पर समाज सेवक बनकर महिलाओ लड़कियों से दोस्ती कर उनका दैहिक व आर्थिक शोषण करता है।ट्विटर पर इसकी महिलाओ लड़कियों के साथ ही समाजसेवक इत्यादि नामो से दर्जनों फर्जी ट्विटर आई डी बना कर आम लोगो को झांसे लेता है।इसके खिलाफ जौनपुर के अलावा प्रयागराज में भी कई शिकायत दर्ज करवाई गई है। अभी हाल में ही जौनपुर जेल से छुटा अपराधी दीपक तिवारी के द्वारा अपने गैंग के साथ मिलकर नैनी प्रयागराज निवासी एडवोकेट नागेश पाण्डेय के घर में चोरी की घटना कारित की गई थी।

0 टिप्पणियाँ