जब कोतवाल ने मुंशी को दी बर्खास्त करने की धमकी




अक्षय मेल ब्यूरो


जगतपुर (रायबरेली) - दोपहर लगभग 1:00 बजे कोतवाली के प्रांगण में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोतवाल ने हेड मुहर्रिल से अवैध वसूली करने की बात कही गुस्साए हेड मुहर्रिल ने अवैध वसूली करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद कोतवाल ने हेड मुहर्रिल को बर्खास्त करने की धमकी देते हुए। जीवन बर्बाद कर देने की बात कही वार्ता के समय काफी मात्रा में ग्रामीण व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 मामला कोतवाली जगतपुर का है। जहां पर कोतवाल के पद पर अमरनाथ यादव की तैनाती की गई है। तथा हेड मुहर्रिल के रूप में सुरेश चंद तिवारी कार्य करते हैं। शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 बजे कोतवाल हेड मुहर्रिल के कक्ष में पहुंचे। तनकी पुलिस की भाषा है। जिसका शाब्दिक अर्थ आम जनमानस नहीं जानता है। इसको लेकर विवाद शुरू हुआ।
 पकड़ी गई गाड़ियों के रिलीज होने के समय कोतवाल द्वारा मुंशी से पैसे वसूली की बात कही। मुंशी ने वाहन स्वामियों से पैसा लेने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर मामला मारपीट तक पहुंच गया। यह सारा तमाशा कोतवाली के प्रांगण में हो रहा था। आम जनमानस से लेकर पुलिस स्टाफ तक देखता रहा। जिसके बाद कोतवाल ने मुंशी को थाने में ना बैठने की हिदायत दी। मुंशी द्वारा घटना की जानकारी क्षेत्राधिकारी को दी गयी।जिस पर उन्होंने कोतवाल से बात करने की बात कही। मुंशी सुरेश चंद तिवारी ने अपने बयान में बताया है कि मुझे कोतवाल द्वारा आए दिन सभी आरक्षियो के समक्ष गलत भाषा के प्रयोग के साथ अपमानित करते हैं।तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। मैं अवैध वसूली नहीं कर सकता। जिसकी वजह से कोतवाल अमरनाथ यादव आए दिन हमें प्रताड़ित करते रहते है। कप्तान से शिकायत करने की बात करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ