दैनिक अक्षय मेल
सुल्तानपुर -जनपद में 21 दिसंबर से 8 जनवरी तक प्रत्येक जनमानस को टेबलेट डीईसी 100mg एवं टेबलेट एल्बेंडाजोल खिलाया जाएगा केंद्र सरकार ने 2020 तक देश को फाइलेरिया मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है स्वास्थ्य विभाग विशेष फाइलेरिया अभियान का शुभारंभ करने जा रहा है जिसका उद्घाटन समारोह सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश जय प्रताप सिंह के द्वारा सुल्तानपुर जनपद से किया जाएगा प्रदेश के 8 जनपदों में अभियान चलाया जा रहा है इस रोग से ग्रस्त लोगों को जागरूक किया जाएगा फाइलेरिया की दवा का सेवन सबको करना है अगर कोई व्यक्ति पहले फाइलेरिया से पीड़ित है तो उसे दवा अवश्य लेनी है क्योंकि फाइलेरिया एक ऐसी बीमारी है जिसका पता जल्दी से नहीं चलता है वर्षो लग जाता है इसका लक्षण बाहर आने में सुल्तानपुर जनपद में 855 फाइलेरिया के मरीज हैं जिनमें 431 लोग हाथी पाओं की समस्या से जूझ रहे हैं विगत वर्षों से फाइलेरिया के उन्मूलन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है मगर इस बार डब्ल्यूएचओ एवं उत्तर प्रदेश सरकार विशेष रूप से अभियान चलाकर फाइलेरिया को लेकर समूल नाश करने को संकल्पित है गर्भवती महिलाओं एवं 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को फाइलेरिया की दवा का सेवन नहीं करना है जनपद की कुल जनसंख्या 28 से 17 25 है जिसमें से 24 32 466 व्यक्ति एमडीए प्लान के लिए लक्षित हैं इनको दवा खिलाई जानी है कार्यक्रम का सफल संचालन एवं अनुश्रवण हेतु 2342 टीम एवं दवा वितरण कर्मियों की संख्या 4684 तथा 399 सुपरवाइजर चिकित्सा अधिकारी एवं डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर तैनात किए गए हैं अभियान में दवा एवं आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से खिलाई जाएगी जिन व्यक्तियों में फाइलेरिया के कीटाणु रहते हैं उन्हें दवा के बाद चक्कर आना जी मिचलाना उल्टी आना हल्का बुखार आना आदि समस्याएं हो सकती हैं लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है फाइलेरिया की बीमारी मच्छरों के काटने से होने वाला एक तरह का संक्रामक रोग है जिसे सामान्यता हाथी पाओं के नाम से जाना जाता है फाइलेरिया रोग के मुख्य लक्षण पैरों हाथों में सूजन हाथी पाव पुरुषों में हाइड्रोसील और महिलाओं में ब्रेस्ट में सूजन रहती है उसके लिए जिला स्तर पर तथा ब्लॉक स्तर पर टीम गठित की गई है जिला स्तरीय तथा ब्लॉक स्तरीय सुपरवाइजर बनाए गए हैं कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामाश्रय डब्ल्यूएचओ के कोऑर्डिनेटर सागर वाडेकर एवं जिला मलेरिया अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संतोष यादव आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ