चंदौली जिले के सैयदराजा पुलिस ने बरठी कट के पास nh2 सर्विस लेन से ट्रक पर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल बेचने के लिए ले जाये जा रहे 22 राशि गोवंशों को पकड़ने के साथ ही एक शातिर गोवंश तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।इस संबंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी सैयदराजा लक्ष्मण पर्वत की अगुवाई में सघन चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह एवं उनके हमराहियों ने गोवंशों से लदी ट्रक को पकड़ने में सफलता पायी है। ट्रक सहित अभियुक्त को थाने लाने पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का नाम याशीन निवासी हमीदपुर मिल्कीपुर थाना मुगलसराय बताया है।

0 टिप्पणियाँ