ब्यूरो अक्षय मेल
बछरावां रायबरेली। विकास क्षेत्र के ग्राम सभा उचौरी में स्थानीय समाजसेवी अनंत सिंह उर्फ अन्नू के नेतृत्व में पाचौवीर के देवस्थान पर विद्युत कैंप लगाया गया। जहां भारी संख्या में पहुंचे विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं के बिल का संशोधन, खराब मीटर चेंज, राजस्व आदि संबंधित समस्याओं का निराकरण भी किया गया। इस बाबत जब संवाददाता ने स्थानीय समाजसेवी अनंत सिंह उर्फ अन्नू से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि कैंप के विषय में मैंने पहले से ही समस्त ग्राम वासियों को सूचित कर दिया था और कहा की विद्युत से संबंधित समस्याओं को लेकर कल सभी लोग कैंप में पहुंचे। इस मौके पर शशांक गुप्ता (एसडीओ विद्युत विभाग), अजय कुमार सैनी (जेई), शिवम सिंह, सुशील शर्मा, रवि प्रकाश मिश्रा, अर्जुन सिंह, रामहेत सिंह, दल बहादुर सिंह, महेश सिंह गोविंद, सिंह रामेश्वर साहू, बाबूलाल, रामसेवक सहित विद्युत विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ