कस्बे में शिक्षक एम०एल०सी० प्रत्याशी कांति सिंह की बैठक संपन्न


ब्यूरो अक्षय मेल

बछरावां रायबरेली। कस्बे की महाराजगंज रोड पर स्थित के० पी०सिंह०(मैनेजर) के निज आवास पर स्नातक एम०एल०सी० प्रत्याशी कांति सिंह ने आगामी 1 दिसंबर को शिक्षक एम०एल०सी० के होने वाले चुनाव को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र के शिक्षकों के साथ बैठक की। और चुनाव को मद्देनजर रखते हुए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करवाने की भी मांग की है। इस बाबत जब संवाददाता ने स्नातक एम०एल०सी० प्रत्याशी श्रीमती सिंह से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि विगत कुछ समय में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों के साथ जिस तरह का दुर्व्यवहार सरकार के द्वारा किया गया है, वह कहीं न कहीं शिक्षकों के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी लोग ज्यादा से ज्यादा वोट कर एक ऐसा प्रतिनिधि चुनने का काम करें जो शिक्षकों की समस्याओं को सरकार के सामने प्रस्तुत कर समाधान करने का प्रयास करें। और शिक्षकों के हित में काम करें। इस मौके पर प्रेम वर्मा, अजय वर्मा, अखिलेश मास्टर, रवि, हृदय प्रकाश, पिंटू वर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ