दबंगों ने घर पर चढ़कर जमकर किया मारपीट कई को चोटे



दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज

संवाददाता/ शिव कुमार यादव

बहरिया/ फूलपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले बहरिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में दबंगों द्वारा घर पर चढ़कर जमकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।

आपको बता दें कि नारायणपुर गांव निवासी राम विशुन प्रजापति ने आरोप लगाया कि वह अपने घर पर बैठे थे तभी वर्तमान विधायक फूलपुर प्रवीण पटेल के करीबी व चहेते कहे जाने वाले लाल जी पटेल पुत्र हीरालाल पटेल व रामचंद्र पटेल फूलचंद पटेल महेंद्र पटेल लालता पटेल हीरालाल पटेल एक राय होकर पीड़ित को गाली गलौज देने लगे जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने एक राय होकर प्रार्थी की जमकर पिटाई करना शुरू कर दिया विवाद होता देख बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी के भाई सुरेंद्र कुमार व पुत्री कल्पना को भी उक्त लोगों ने जमकर मारा पीटा है जिससे प्रार्थी व प्रार्थी के परिजनों को गंभीर चोटे आई है जिसके बाद दबंगों ने दबंगई दिखाते हुए घर के बाहर लगे अमरूद के पेड़ को भी जबरन काट दिया और लाल जी पटेल ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मरवा कर फेकवा दूंगा और किसी को पता भी नहीं चलेगा उसके बाद पीड़ित ने बहरिया थाने पहुंचकर उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद देर रात दूसरे पक्ष ने भी विधायक फूलपुर  व प्रतिनिधि टी एन पटेल द्वारा दबाव बनवाकर मुकदमा दर्ज कराया गया संवाददाता का कहना है दोनों मुकदमा की जांच चौकी इंचार्ज शुभनाथ साहनी को मिला है देखना यह है कि प्रजापति को न्याय मिलता है कि नहीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ