अपने शहर को साफ सुथरा स्वच्छ बनाने के लिए सब के सहयोग की आवश्यकता है।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि अपने शहर को साफ सुथरा स्वच्छ बनाने के लिए सब के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घरों में एक कूड़ा दान अवश्य रखें और अपने दिनभर का कूड़ा उसमें सुरक्षित रखें। दूसरे दिन सुबह जब सफाईकर्मी आता है तो उसको वह कूड़ा दे दें। इसी प्रकार हर दुकानदार भी इसे सुनिश्चित करें और कूड़ा इधर उधर दिन भर न फेंके। ऐसे मार्ग जिन की सफाई रात्रि में होती है उनके दुकानदारों से अनुरोध है कि वह दुकान बंद करते समय कूड़ा अपनी दुकान के सामने रख दें जिससे कि रात में सफाई के समय कूड़ा उठाया जा सके।नगर पालिका को निर्देशित किया गया है एक-एक दुकान पर, घर में जा करके देखें कूड़ा सुरक्षित रखने हेतु उनके घरों में और दुकानों में  कूड़ादान की व्यवस्था है कि नहीं। जिनके द्वारा न की गई हो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करें। साथ ही साथ सभी लोगों से अनुरोध है कि कोई कूड़ा सड़क, नाला-नाली में न फेंके। उन्होंने बताया कि नगर पालिका को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन निरीक्षण करें और ऐसे लोग जिनके द्वारा नाला-नाली, सड़क पर कूड़ा इधर उधर फेंका जा रहा उनका चालान करें और उन पर जुर्माना लगाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ