एडिप योजनान्तर्गत एलिम्को, कानपुर के द्वारा 23 से 28 नवम्बर 2020 तक पूर्व में चयनित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण हेतु शिविर का आयेाजन किया जाना प्रस्तावित किया गया था

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या ने बताया कि एडिप योजनान्तर्गत एलिम्को, कानपुर के द्वारा 23 से 28 नवम्बर 2020 तक पूर्व में चयनित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण हेतु शिविर का आयेाजन किया जाना प्रस्तावित किया गया था। जनपद में विधान परिषद स्नातक निर्वाचन, 2020 के कारण आदर्श आचार संहिता लागू है जिसके कारण दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त किया जाता है। आदर्श आचार संहिता के समाप्त होने के पश्चात जिलाधिकारी के आदेशानुसार उपकरण वितरण का कार्यक्रम पुनः निर्धारित किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ