दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका सांसद गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र पहुंचकर जिला अस्पताल परिसर में सीएमओ, सीएमएस एवं सीओ सिटी की उपस्थित में पुलिस चौकी का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद श्रीमती गांधी ने कहा कि अस्पताल परिसर में स्थानीय लोगो व अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस चौकी की मांग की जा रही थी। मैंने पुलिस चौकी का लोकार्पण कर लोगों व अस्पताल प्रशासन की मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा पुलिस चौकी अस्पताल परिसर में सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगी। चौकी की स्थापना से अस्पताल को दलालों व असामाजिक तत्वों से मुक्त मिलेंगी। पुलिस चौकी की स्थापना से पोस्ट मार्टम काम में भी तेजी आयेंगी। इसके पूर्व सांसद मेनका संजय गांधी के अलीगंज टोल टैक्स पहुँचने पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, शशिकान्त पांडे, भाजपा नेता संदीप सिंह, सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी,काली सहाय पाठक,दिनेश चौरसिया, भाजपा नेता प्रभात पांडे, बाबी सिंह,जय बाबू उपाध्याय,बबलू पांडे, प्रदीप यादव,अरूण द्विवेदी, अजय विक्रम सिंह, मोहित सिंह, संतोष दूबे, संदीप पाण्डेय,उत्तम सिंह आदि ने जोरदार स्वागत किया। सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि अस्पताल स्थित चौकी उद्घाटन के समय पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, श्याम बहादुर पांडे,संजय सिंह त्रिलोकचंदी, बृजेश वर्मा, दूधनाथ तिवारी, संजय सोमवंशी ,सुजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। श्रीमती गांधी ने शास्त्रीनगर स्थित आवास पर भाजपा नेताओं से भेट मुलाकात की और दर्जनों लोगों की शिकायतों को सुना और तत्काल समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया। सांसद मेनका संजय गांधी सोमवार को खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी के साथ शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में 5 करोड़ की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार व आधुनिकीकरण के काम का प्रात: 10:30 बजे विधिवत शुभारंभ करेगी। तत्पश्चात 12:30 बजे अपराह्न इसौली विधानसभा क्षेत्र के चंदौर गांव में 9 ढबिया-चंदौर ड्रेन कार्य का जल शक्ति राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख की उपस्थित में शिलान्यास करेंगी। सांसद ने दोनों कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एवं पुलिस चौकी स्थापना के लिए पुलिस अधीक्षक का आभार प्रकट किया।
0 टिप्पणियाँ