थाना कोतवाली नगर/एसओजी की संयुक्त रायबरेली पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 10000,10000 हजार रुपए के 02 इनामिया अभियुक्तों को लूट के माल व अवैध शस्त्र तथा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार

थाना कोतवाली नगर/एसओजी की संयुक्त रायबरेली पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 10000,10000 हजार रुपए के 02 इनामिया अभियुक्तों को लूट के माल व अवैध शस्त्र तथा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार


ब्यूरो अक्षय मेल

रायबरेली पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक विश्व जीत श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार चतुर्वेदी के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कृत कार्य वाही के अंतर्गत दिनांक 31अक्टूबर 2020 को संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग/रात्रि गश्त के दौरान थाना कोतवाली नगर,एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों द्वारा पूर्व में की गयी अपराधिक घटनाओं से संबंधित प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिनाख्त हुयी है।इसी क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या554/2020 धारा392/411भादिव मुकदमा अपराध संख्या365/2020धारा 392भादिव 394/2020 धारा392 भादवि के वांछित10000-10000 हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त गण जितेंद्र उर्फ अरविंद पुत्र मोहर सिंह निवासी रसूलाबाद थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात,नीरज कुमार पुत्र स्व० बृजलाल निवासी मंगलपुर थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात को पुलिस मुठभेड़ में थाना क्षेत्र के रेतीखुर्द मोड़ के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे अवैध शस्त्र कारतूस तथा लूट का माल बरामद हुआ है अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 604/2020 धारा 307 भादवि व मुकदमा अपराध संख्या 605/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम तथा मुकदमा अपराध संख्या606/2020 धारा3/25 शस्त्र अधिनियम भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है। माल बरामदगी- 01अदद तंमन्चा 32 व 01अदद खोखा कारतूस तथा दो अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर,01 अदद तमंचा 01व 01अदद खोखा कारतूस तथा 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, छीना गया हैण्ड बैग,पास बुक,एटीएम कार्ड,चाभी के गुच्छे,वोटर आई कार्ड,नकली पुलिस पहचान पत्र, मोटरसाइकिल वाहन संख्याUP77X9242(घटना में प्रयुक्त) 14000 हजार रूपया नगद, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर,बरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर,उप निरीक्षक अमरेश त्रिपाठी प्रभारी सर्विलांस टीम,उप निरीक्षक संजय पांडे थाना कोतवाली नगर,उप निरीक्षक पवन प्रताप सिंह थाना कोतवाली नगर रायबरेली, मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ