शुकुल बाजार अमेठी --नौ अक्टूबर को दिये ज्ञापन में विन्दु 10 का समाधान न ' होते देख भाकियू संगठन ने अपना रुख सख्त कर लिया है पुन:ज्ञापन का संज्ञान कराते हुए 48घण्टे मेंसमस्या निदान नही होने पर बीडीओ से मिलकर धरने की बाध्यता जताई है।
शुकुल बाजार से रुदौली मार्ग पर कटरा चौराहा की समस्या आमजनमानस की समस्या बन गई है जिसे भाकियू की स्थानीय इकाई ने अपने संघर्ष का विषय बना चुकी है नौ अक्टूबर को दिये गये ज्ञापन पर संज्ञान लिए जाने पर विलम्ब होते देख वृहस्पतिवार को पुन:समस्या से अवगत कराया तथा निदान नही होने पर 48घण्टे बाद धरने का संकेत कर दिया है अर्थात भाकियू इस मुद्दे पर सख्त दिख रही है। बहर हाल बीडीओ राजीव गुप्ता की लोनिवि जेई हरीनाथ यादव से आज शुक्रवार को कार्य कराये जाने विषयक वार्ता हुई है। जिसके अनुसार सम्भावना है कि कटरा चौराहा की समस्या का निदान हो सके बीडीओ से मुलाकात के समय संगठन जिलोपाध्यक्ष शेष नाथ तिवारी,संरक्षक देवीदयाल शर्मा ,हरभजन,मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ