ग्राम प्रधान शेर बहादुर यादव ने फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया हरिराम पुर सिकरारा जौनपुर

अक्षय मेल समाचार जौनपुर

आदर्श रामलीला समिति ग्राम हरीरामपुर सिकरारा में इसमें पाठ देवर्षि नारद को इस बात का घमंड हो गया था कि कामदेव भी उनकी तपस्या व ब्रह्मचर्य भंग नहीं कर पाए। देवर्षि नारद ने यह बात भगवान शंकर को बताई। लेकिन महादेव ने कहा कि इस बात को भगवान विष्णु के सामने इतने अभिमान के साथ नहीं कहना। शिव के मना करने के बाद भी नारद मुनि ने यह बात भगवान विष्णु को बताई। तब भगवान समझ गए की नारद मुनि में अहंकार आ गया है। इसे खत्म करने के लिए विष्णु ने योजना बनाई। नारद मुनि भगवान विष्णु को प्रणाम कर आगे बढ़ गए। रास्ते में नारद मुनि को एक सुन्दर भवन दिखाई दिया। वहां की राजकुमारी के स्वयंवर का आयोजन हो रहा था। नारद उस जगह पर पहुंच गए और वहां की राजकुमारी विश्वमोहिनी को देखकर मोहित हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ