दैनिक अक्षय मेल समाचार
सुलतानपुर 09 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उप संचालक चकबन्दी कार्यालय का पूर्वान्ह 10ः05 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में पाया गया कि उप संचालक चकबन्दी का पद खाली है। न्यायालय का कार्य मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन द्वारा सम्पादित किया जा रहा है। डीएम ने उपस्थिति पंजिका मंगवाकर अवलोकन करने पर स्पष्ट हुआ कि इस कार्यालय में कुल 6 कर्मचारी कार्यरत हैं। डी0डी0सी0 के स्टेनो राज कुमार खरे कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। इसके लिये उनको जिलाधिकारी द्वारा सचेत किये जाने के निर्देश दिये कि कार्यालय में समय से उपस्थित हों तथा दो कर्मचारी द्वारा हस्ताक्षर नहीं बनाया गया था। मौके पर उपस्थित कर्मचारी द्वारा बताया गया कि मातिबर सिंह एस0ओ0सी0 के ड्राइवर हैं, जो एस0ओ0सी0 के साथ ही आते हैं उसी समय वह उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाते हैं तथा एक कर्मचारी मदनलाल एस0ओ0सी0 के बंगले पर कार्य करता है जिलाधिकारी ने कार्यालय में साफ-सफाई का अभाव पाया तथा कार्यालय में पत्रावलियां अव्यवस्थित तरीके से रखी गयी थीं और पत्रावलियां पर धूल जमा थी। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय।
इसके पश्चात् डीएम ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न पटलों पर कार्यरत कर्मचारी तथा अधिकारियों के कार्यालय/न्यायालय को भी देखा। उन्होंने मौके पर उपस्थित नाजिर सदर को निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने उपरोक्त सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये

0 टिप्पणियाँ