एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न। समाधान दिवस में अनुपस्थित और कार्य मे लापरवाही बरतने वाले अवर अभियंता विद्युत को कारण बताओ नोटिस जारी।

एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न।

समाधान दिवस में अनुपस्थित और कार्य मे लापरवाही बरतने वाले अवर अभियंता विद्युत को कारण बताओ नोटिस जारी।




सुनील यादव(जिला ब्यूरो)।
अक्षय मेल ब्यूरो,मुसाफिरखाना अमेठी।मंगलवार को स्थानीय तहसील कार्यालय में लंबे अरसे बाद आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के नहीं पहुंचने से फरियादियों में निराशा दिखी ।डीएम की अनुपस्थिति में एस डी एम मुसाफिरखाना कि अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याओं को पेश किया ।


स्थानीय तहसील कार्यालय पर उपजिलाधिकारी राम शंकर की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उन्होंने मातहत अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए ।
एसडीएम राम शंकर ने कहा कि जन समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी ।क्षेत्र के ग्राम दादरा निवासिनी कमलेश यादव पत्नी हरि प्रसाद यादव ने शिकायती पत्र देकर विद्युत विभाग द्वारा एक घर में अपने नाम पर दो कनेक्शन होने की शिकायत की ।विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।  शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए एस डी एम राम शंकर ने दिवस में
अनुपस्थित रहने पर विद्युत विभाग के अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है ।वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल 104 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 06 शिकायतों का निस्तारण मौके ही कर दिया गया ।शेष अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की तीन संयुक्त टीमें गठित करते हुए सम्बन्धित विभागों को अग्रसारित कर दी गई ।संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार श्रद्धा सिंह नायब तहसीलदार गौरव सिंह प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार उपनिरीक्षक गिरजेश मिश्र डॉ आलोक मिश्र खंड शिक्षा अधिकारी अखिलानंद राय सहित अन्य विभागों के अधिकारी व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ