दैनिक अक्षय मेल समाचार
संवाददाता शिव कुमार यादव
प्रयागराज / नैनी मंडल के विनोबा नगर ,शिव मंदिर के प्रांगण में कोरोना महामारी को भगाने के लिए और कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत, युवा हृदय सम्राट, विकास पुरुष उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जल्द स्वस्थ होकर सेवा कार्य में पुनः लग जाएंl आज उसके निमित्त मंदिर में कार्यकर्ताओं द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गयाl
इस कार्यक्रम के संयोजक नरसिंह ने बताया कि कोरोना महामारी से पूरा विश्व संकट में है हमें बहुत ही सावधान रहते हुए सरकार द्वारा दिए गए गाइड लाइन का पालन करना चाहिएl आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ,मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, घनश्याम जायसवाल,अजीत सत्य प्रकाश जायसवाल, राजन शुक्ला ,राजेश केसरवानी,शिव दानी सिंह ,शरण सिंह ,श्याम मिश्रा ,क्षेत्रीय मंत्री, मंडल प्रभारी ,प्रयागराज कमिश्नरी प्रभारी भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार पतविंदर सिंह, प्रभात मोहन श्रीवास्तव,मयंक यादव,महामंत्री महानगर युवा मोर्चा आसू जायसवाल, मंदिर के पुजारी पंडित हरिओम पांडे, दुर्गेश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहेl

0 टिप्पणियाँ