बिनोद सिह/ दैनिक अक्षय मेल संवाददाता
विकासखंड शुकुल बाजार के सत्थिन चौराहे पर पत्रकार बंधुओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए पीके तिवारी ने कहा कि करोना वायरस जैसी खतरनाक महामारी को मात देने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था जहां लोग घरों में रहकर इस महामारी से लड़ रहे थे वही हमारे पत्रकार बंधु अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे थे वहीं उन्होंने कहा कि इस दौरान पत्रकारों ने समाज सेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए रात दिन सेवा कार्य में लगे रहे ।ऐसी विषम परिस्थितियों में अपने फर्ज को अंजाम दे कर एक मिसाल कायम की । जिसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है ।इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों का उत्साहवर्धन करते हुए गमछा, मास्क, सेनेटाइजर भी प्रदान किए ।

0 टिप्पणियाँ