देखरेख के अभाव में हैंडपंप बदहाल

देखरेख के अभाव में हैंडपंप बदहाल



शुकुल बाजार अमेठी । विकासखंड के गांव व कस्बों में प्यास बुझाने को लेकर लगाए गए सरकारी हैंडपंप देखरेख के अभाव में बदहाल पड़े हैं। ग्राम सभाओं  के गांवो में सरकारी हैंडपंप दुरुस्त न होने पर लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो इसके लिए सरकार ने गांव व कस्बों में सरकारी हैंडपंप लगवाएं। हजारों रुपये की कीमत लगाए गए हैंडपंप इन दिनों देखरेख के अभाव में बदहाल पड़े हैं। गांव के मोहल्लों में पानी न मिलने के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर राहगीरों को परेशानी होती है। कई गांवों में सरकारी नल खराब है। बानगी के तौर पर ग्राम सभा अहमदपुर के पूरे रोशन लाल अंतर्गत इंडिया मारका हैंड पंप कालीचरण के दरवाजे के पास लगा है विगत माह से खराब होने से मोहल्ला वासियों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। ऐसे में शुद्ध पानी पीने को ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ