राजनितिक दबाव के कारण कोतवाली पुलिस असहाय:
एस डी एम के आदेश का भी नहीं हुआ असर:
मछलीशहर।जौनपुर:स्थानीय कस्बे के नंदलालपूरा मोहल्ला स्थित अधिवक्ता की जमीन पर दीवानी न्यायालय व एस डी एम के स्थगन आदेश के बावजूद भी दबंगो ने कब्जा कर लिया।राजनितिक दबाव के कारण कोतवाली पुलिस भी असहाय बनी हुई है।
बताया जाता है कि गुप्ता व उनके परिवार कृष्णदास गुप्ता आदि की आराजी न.1974/2व1974/3स्थित है।अपनी आराजी के कुछ हिस्से पर बाउंड्री बनाकर कब्जा दखल हैं।आराजी न.1974/4के मालिक पड़ोसी रामकिशुन उर्फ चिरकुट द्वारा विवाद के कारण मामला दीवानी न्यायालय गया तो स्थगन आदेश हुआ कि दीवार की मरम्मत में विपक्षी कोई अवरोध न पैदा करे।उपजिलाधिकारी ने 7 सितम्बर2020 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मछलीशहर को निर्देश जारी किया कि दीवार मरम्मत में कोई अवरोध पैदा न हो।भुक्तभोगी अधिवक्ता का आरोप है कि कोतवाली पुलिस राजनितिक दबाव में असहाय बनी हुई है।जबकि दबंग विपक्षी मेरी निर्माणाधीन दीवार तोड़कर मेरी जमीन कब्जा कर रहे हैं।तहसील प्रशासन व पुलिस की कार्य प्रणाली चर्चा का विषय बनी हुई है।अधिवक्ताओं में भी आक्रोश है।

0 टिप्पणियाँ