शिवगढ़, रायबरेली- सपा जिला अध्यक्ष इं० वीरेन्द्र यादव द्वारा रायबरेली जनपद में ब्लाक अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिलाध्यक्ष ने बछरावां विधानसभा के शिवगढ़ ब्लाक से अध्यक्ष उदय राज मोर्य व महासचिव रज्जन लाल को नियुक्त किया गया है। जैसे ही इसकी सूचना सपा कार्यकर्ताओं को मिलीं सपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं मोर्य समाज को जानकारी मिलते ही उनके गांव बैंती में बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं मोर्य समाज के लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष उदय राज मोर्य ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष इं०वीरेन्द्र यादव ने हमें शिवगढ़ ब्लाक का सपा का सिपाही बनाया है उनके दिशा-निर्देश पर शिवगढ़ क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर बृजेश मोर्य,रामेश्वर मोर्य, सुंदरलाल मोर्य, मोती लाल मोर्य,दुलारे मोर्य,मोनू मोर्य, सहित दर्जनों सपाईयों ने बधाई दी है।

0 टिप्पणियाँ