शुकुल बाजार अमेठी। विकासखंड जगदीशपुर के ग्राम सभा थौरी में भाजपा से मोहभंग कर गांव चलो अभियान के अंतर्गत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हनुमान बक्स पासी एवं ब्लॉक अध्यक्ष महफूज अहमद के नेतृत्व में ग्राम पंचायत थौरी में क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कोरी व दूसरे वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य अमन सिंह अपने 50 से अधिक समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रीत एवं नीत उनके कराए गए कार्यों जो जनहित में किए गए थे उनके प्रति आत्ममंथन कर सपा की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर जगदीश हाजी मूवी सलमान खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। शामिल क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष सपा द्वारा सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा निर्देशित किया गया कि समाज के दबे कुचले तथा पीड़ित लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर पार्टी की रीत नीत के अनुसार जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत करा निजात दिलाएं तथा पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी का प्रचार प्रसार करें तथा प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम 5 नए सदस्यों को पार्टी में जोड़ने का काम करें ताकि पार्टी विकास उन मुखी होकर पुनः जनता के प्रति जुझारू रूप से कार्य कर सके तथा प्रदेश में व्याप्त बलात्कार एवं अन्य दबंग ताव पर विराम लग सके। अगला कदम अखिलेश करेंगे आला खेल गुंडों का घर होगा जेल।

0 टिप्पणियाँ