पांव पूजन कर किया बेटी बचाओ का आह्वान-सरदार पतविंदर सिंह

दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
संवाददाता शिव कुमार यादव


नैनी प्रयागराज /बेटी बचाओ को अपने जीवन का लक्ष्य बना चुके समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह अपने युवा सहयोगीयों के साथ पिछले कई दिनों से गांव गांव,कालोनियों, वार्डो में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,बेटी खिलाओ का संदेश कन्याओं का पूजन के साथ चल रहा है समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने जगह-जगह चौपाल लगाकर कहा कि कन्याओं की घटती संख्या गहरी चिंता का विषय है समाज अपने दृष्टिकोण को बदले और भ्रूण जैसी अप्राकृतिक चीजों से बचें सम्मान और महिला सशक्तिकरण मुद्दे को अपने सेवा कार्यक्रम में प्रमुखता से हर जगह कहते हैं अपना सुधार ही संसार की सबसे बड़ी सेवा है को ध्यान में रखकर शुरुआत खुद से अपने आप से करें नारी सम्मान,नारी सुरक्षा हम सब की प्राथमिकता है बहिने, बेटियां,बहुएं शिक्षा व युद्ध कौशल प्राप्त कर बहादुर बनेl कन्याएं दो परिवारों को यशस्वी बना सकती हैं आत्म कल्याण की दृष्टि से तो कन्या देवी साक्षात मूर्ति है उसके नाम के साथ देवी शब्द को जोड़ा भी जाता है कन्या ही देश का भविष्य है यह संस्कारवान,सद्गुणों से नए युग का अब उदय होगा पाव पूजन अभियान बराबर चलता रहेगाl
 समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने कन्या भ्रूण हत्या से देश में बिगड़ते संतुलन से चिंतित होकर बराबर विभिन्न धार्मिक,तीर्थ त्योहारों पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं से जनसंपर्क कर  सरदार पतविंदर सिंह ने समाज को जागरूक कर "भ्रूण हत्या" अपराध को रोकने का प्रयत्न कर रहे हैं उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या को अपराध बताते हुए कहा कि कोई भी धर्म इस कृत्य की इजाजत कभी नहीं देता इसे रोकने के लिए दहेज प्रथा पर अंकुश लगाना जाए विद्यार्थियों को  प्रारंभिक शिक्षा काल में नैतिक शिक्षा देने की व्यवस्था की जानी चाहिए lधार्मिक,राजनीतिक, संगठनों को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान लगातार चलाने चाहिए जो लोग कर्मकांड बताकर लड़का पैदा होने के लिए धार्मिक उपाय की आड़ में ठग रहे हैं महिला एवं पुरुषों का अनुपात बिगाड़ रहे हैं लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं उन्हें भी सलाखों के पीछे करना चाहिएl  बताते चलें कि कभी गंगा तट पर पतित पावनी की स्वच्छता का अभियान चलाने तो कभी चौराहे पर जूता पॉलिश करने वाले सरदार पतविंदर सिंह अब कन्याओं का पूजन करते हुए लोगों से बेटियों को बचाने को पढ़ाने की अपील कर रहे हैं नैनी  गुरु नानक नगर निवासी,सरदार पतविंदर सिंह ने बाल अवस्था से सेवा का व्रत क्या लिया,तब से आज तक उसी में रमे हुए हैं सालों तक गंगा स्वच्छता, मतदाता जागरूकता अभियान में हिस्सा लेने वाले सरदार पतविंदर सिंह के रोम रोम में सेवा भाव छुपी हुई है खासकर मतदान, गंगा,बेटी को लेकरl 
मतदान ,गंगा को लेकर पतविंदर सिंह ने तमाम अभियान चलाए पूरे शरीर पर मतदान अवश्य करें, गंगा स्वच्छता अभियान के स्लोगन लिखवा कर ना सिर्फ प्रयागराज बल्कि दिल्ली,चंडीगढ़ लखनऊ तक की यात्रा कर चुके हैं हर जगह एक ही संदेश देते हैं  कि कन्या की तरह सुयोग प्रत्याशी चुने,मतदान अवश्य करें, व गंगा में कूड़ा करकट ना फेंकेl कुंभ,अर्धकुंभ व माघ मेले के दौरान तो उनका प्रवास गंगा तट  ही हो जाता है l सरदार पतविंदर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से काफी प्रभावित हैं इन से प्रेरणा लेते हुए आए दिन वह कहीं न कहीं सफाई अभियान में हिस्सा लेते हैं कार्यक्रम चाहे सरकारी हो या  निजी पतविंदर हाथ में झाड़ू, मास्क,सैनिटाइजर लिए जरूर नजर आते हैंl पाव पूजन अभियान में कौशल किशोर, प्रभात मोहन श्रीवास्तव,हरमन जी सिंह ,दलजीत कौर, दिलीप ठाकुर,सत्यम, गौरव, विवेक यादव आदि ने सहभागिता करते हुए अभियान मैं महत्वपूर्ण योगदान कियाl

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ