दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
ब्यूरो चीफ ----- शिव कुमार यादव
मऊआइमा ---- जनपद प्रयागराज मे पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक गंगा पार तथा सहायक पुलिस अधीक्षक सोरांव के निर्देशन में अवैध शराब के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत उप निरीक्षक अभय चंद्र तथा उप निरीक्षक संदीप यादव मय फोर्स के साथ मऊआइमा थाना अंतर्गत कल्याणपुर में छापेमारी कर 1010 लीटर के दो जारी केंद्र में कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व मौके से अवैध शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए तथा कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त मंजू देवी पत्नी सुनील उम्र 38 वर्ष तथा रामखेलावन पुत्र राम अवतार उम्र 45 वर्ष निवासी कल्याणपुर थाना मऊआइमा को गिरफ्तार किया गया वही इस छापेमारी से क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने वालों में अफरा तफरी मची हुई है आपको बता दें की मऊआइमा थाने मे तैनात एसआई संदीप यादव तथा एसआई अभय चंद्र अपने साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं तथा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निर्वाहन करते हैं जहां एक ओर अपराधियों में दहशत का माहौल देखने को मिलता है वही क्षेत्रवासियों में इनके प्रति लोकप्रियता भी देखने को मिलती है गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक अभय चंद्र उप निरीक्षक संदीप यादव हेड कांस्टेबल विजय नारायण कांस्टेबल अर्पण कांस्टेबल सूरज महिला कांस्टेबल सोनम यादव तथा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है

0 टिप्पणियाँ