समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की जिला कमेटी गठित


ब्यूरो अक्षय मेल




रायबरेली, 22 अक्टूबर, 2020!
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की एक बैठक पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट के सभागार में सम्पन्न हुई।  बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डा0 एम.आई. जावेद ने की।  बैठक में बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मो0 अरशद खान उपस्थित रहे।  बैठक में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की 31 सदस्यीय जिला कमेटी की घोषणा जिलाध्यक्ष डा. एम.आई. जावेद द्वारा की गयी।  जिलाध्यक्ष श्री जावेद ने मो0 इजहार खाँ, अब्दुल रशीद, मो0 जहीर व मो0 अहमद को जिला उपाध्यक्ष, निजामुद्दीन मंसूरी को जिला महासचिव, मो0 अल्ताफ को जिला कोषाध्यक्ष व जिला सचिव व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 12 - 12 लोगों को मनोनयन पत्र वितरित किये गये।  नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्र्यापण कर स्वागत किया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जिला महासचिव मो0 अरशद खान ने कहा कि अल्पसंख्यक सभा के लोगों का यह दायित्व है कि बहुसंख्यक लोगों के सामने भाईचारा की ऐसी मिसाल पेश करें कि उनके मन में सम्मान का भाव उत्पन्न हो जाये।
अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डा. एम.आई. जावेद ने नवनियुक्त कमेटी को सम्बोधित करते हुए कहा कि कमेटी के लोग समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करें एवं आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जायें एवं संकल्प लें कि जनपद की छः विधान सभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का ही परचम लहराये ताकि 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दुबारा मुख्यमन्त्री बनें।   बैठक का संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता मो0 आरिफ खान ने किया।  बैठक को पूर्व विधायक श्याम सुन्दर भारती, डा0 मकसूद अहमद, हरीश चैरसिया, विनोद यादव, कारी मकबूल, हाजी एजाज अहमद, मो0 रईस, मुस्तकीम कुरैशी, हाजी सगीर, खुर्शीद आलम आदि लोगों ने सम्बोधित किया।  
बैठक में मो0 शरीफ, मो0 इमरान,  मो0 सुल्तान आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ