तीन बीघे धान की फसल को अराजक तत्वों ने किया आग के हवाले।



दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज

संवाददाता /शिव कुमार यादव


 गंगा पार  /हंडिया थाना क्षेत्र गांव शंकरपुर में तीन बीघे धान की फसल आग में जलकर राख हो गयी।किसान की मेहनत पर पानी फिर गया।शंकर पुर गांव निवासी अशोक कुमार पाण्डेय जो राजस्व विभाग में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। अपने खेत में ही तीन बीघे का धान का गठर बांधकर इकठ्ठा किए थे। किसी ने बुधवार की रात्रि लगभग धान के खलिहान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जब आग जलने लगा तब आग की रोशनी देखकर आस पास के लोगों ने सोर मचाया।जब तक की लोग इकट्ठे होतो आग विकराल रूप पकड़ लिया था। ग्रामीणो ने 112 नम्बर व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।जब तक कि पुलिस व फायर ब्रिगेड आई तब तक आग विकराल रूप पकड़ कर धान की फसल को जलाकर स्वाहा कर दिया।ग्रामीणो ने अपने तक बहुत कोशिश की देखते देखते सारा धान जलकर राख हो गया।जलते धान की फसल को देखकर किसान की आंखों में आशु छलकने लगा।धान की फसल जल जाने से किसान की मेहनत पर पानी फिर गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ